बाधा, विवाद व विवाह विलंब से परेशान?
बगलामुखी पूजा बुक करें।
अपने नाम व गोत्र द्वारा ! अनुभवी पंडितों द्वारा सम्पूर्ण पूजा
बगलामुखी
हवन - अनुष्ठान - पूजा
माँ बगलामुखी हवन पूजा
माँ बगलामुखी हवन का महत्व — माता अपने भक्तों के जीवन की आवश्यकताओं का सदा ख्याल रखती हैं और सुख-दुख में हर कदम पर साथ देती हैं।
श्रद्धा और विश्वास के साथ किया गया ध्यान, प्रार्थना एवं हवन मन को शांति, धैर्य और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने की भावना से किया जाता है।
सम्मोहक व्यक्तित्व पूजा
यह पूजा आत्मविश्वास, वाणी में मधुरता और व्यक्तित्व में सकारात्मकता की कामना से की जाती है। माँ बगलामुखी की आराधना द्वारा मन में स्थिरता और शांति के भाव हेतु यह अनुष्ठान वैदिक विधि से संपन्न किया जाता है।
राजनीतिक कल्याण पूजा
यह पूजा राजनीति एवं सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों के लिए है। माँ बगलामुखी से कार्यक्षेत्र में आने वाली बाधाओं की शांति और जनसेवा के कार्यों में शुभता की प्रार्थना मंत्र-जाप एवं हवन के माध्यम से की जाती है।
शत्रु बाधा शांति पूजा
जब जीवन में विरोध, प्रतिस्पर्धा या मनमुटाव के कारण अशांति हो, तब माँ बगलामुखी से शांति और सुरक्षा की प्रार्थना हेतु यह पूजा की जाती है। यह अनुष्ठान आस्था एवं वैदिक परंपरा के अनुसार संपन्न किया जाता है।
आर्थिक स्थिरता / लक्ष्मी कृपा पूजा
जीवन में आर्थिक स्थिरता और सुख-समृद्धि की कामना से माँ लक्ष्मी एवं माँ बगलामुखी की संयुक्त आराधना की जाती है।
यह पूजा वैदिक मंत्रों और हवन द्वारा माँ लक्ष्मी की कृपा की प्रार्थना हेतु संपन्न की जाती है।
संबंध सौहार्द पूजा
परिवार, दांपत्य एवं आपसी संबंधों में प्रेम, विश्वास और सौहार्द की कामना से यह पूजा की जाती है।
माँ बगलामुखी की आराधना द्वारा रिश्तों में मधुरता और मन की शांति के लिए प्रार्थना की जाती है।
सर्वबाधा निवारण पूजा
जीवन में बार-बार आ रही रुकावटें, नकारात्मक ऊर्जा या अज्ञात समस्याओं की शांति हेतु यह विशेष पूजा की जाती है। यह समस्त बाधाओं के निवारण की प्रार्थना हेतु संकल्पित होती है।
माँ बगलामुखी की कृपा से जीवन में सकारात्मकता और सुरक्षा की प्रार्थना हेतु यह पूजा वैदिक विधि से संपन्न की जाती है।
कानूनी विवाद शांति अनुष्ठान पूजा
कानूनी विवाद, मुकदमे या लंबे समय से चल रहे मतभेदों के कारण होने वाले मानसिक तनाव में माँ बगलामुखी से धैर्य, शांति और उचित समाधान की प्रार्थना हेतु यह अनुष्ठान किया जाता है।
यह पूजा धार्मिक आस्था पर आधारित है; यह किसी कानूनी सलाह या प्रक्रिया का विकल्प नहीं है।
आरोग्य कामना पूजा
यह पूजा अच्छे स्वास्थ्य, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा की कामना से की जाती है। यह धार्मिक आस्था पर आधारित है और चिकित्सकीय उपचार का विकल्प नहीं है।
विवाह बाधा निवारण पूजा
विवाह में देरी या संबंधों में आ रही बाधाओं की शांति हेतु यह अनुष्ठान किया जाता है। इसमें शुभ विवाह योग और दांपत्य जीवन में सुख-शांति की प्रार्थना की जाती है।
हमारा पूजा प्लेटफॉर्म इस तरह से काम करता है।
बुकिंग
आप हमारे प्लैटफॉर्म के माध्यम से आसानी से अपनी पूजा बुक कर सकते हैं। आप उपलब्ध विकल्पों को ब्राउज़ कर, वांछित पूजा का चयन कर सकते हैं।
समय
बुकिंग प्राप्त करने के बाद, हमारी टीम, आपके द्वारा दिए गए विवरण की समीक्षा करेगी और उसके अनुसार पूजा का कार्यक्रम का समय आपको कॉल कर के तय करेगी।
पूजा
निर्धारित समय पर हमारे अनुभवी पंडितजी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से वीडियो पर पूजा करेंगे व हम सभी आवश्यक पूजा/अनुष्ठानों और प्रक्रियाओं का ध्यान रखेंगे।
रिकॉर्डेड वीडियो
यदि कोई ग्राहक रिकॉर्डेड पूजा का विकल्प चुनता है, तो हम उन्हें पूजा तक पहुंचने के लिए एक लिंक प्रदान करते हैं। वे अपनी सुविधानुसार रिकॉर्डेड पूजा देख सकते हैं।
माँ बगलामुखी मंदिर नलखेड़ा का इतिहास
माँ बगलामुखी मंदिर मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा नगर में लखुन्दर नदी के के पूर्वी तट पर स्थित है। यह मंदिर पांडव कालीन अति प्राचीन है मंदिर के गर्भ गृह में माता बगलामुखी की स्वयंभू प्रतिमाह के रूप में विराज मान है तथा माता के साथ दाये बाये महालक्ष्मी महा सरस्वती विराज मान है।
यह मंदिर देश विदेश में अति प्रचलित है एवं चमत्कारिक भी है। मंदिर परिसर में भैरव ,हनुमान व पारदेश्वर राधे कृष्ण मंदिर के साथ ऋषि मुनियों की अति प्राचीन जाग्रित समाधिया स्तिथ है जो की मंदिर को अति प्राचीन होने का प्रमाण देती है मंदिर की मान्यता अनुसार माता त्वरित फल दाई है इसीलिये मंदिर में विभिन्न राज्यों से तथा देश विदेशो से भी लोग माता के दर्शन के लिये आते है एवं विशेष कार्य के लिये माता मंदिर में अनुष्ठान एवं हवन पूजन कर माता का आशिर्वाद प्राप्त करते है।
पंडित यशवंत व्यास जी
पंडित श्री यशवंत व्यास जी मध्य प्रदेश के जिला मंदसौर, तहसील गरोठ, ग्राम लाखाखेड़ी के प्रतिष्ठित ब्राह्मण परिवार से संबंध रखते हैं। इनका परिवार समाज में अपनी आध्यात्मिक और धार्मिक परंपरा के लिए जाना जाता है। बचपन से ही धार्मिक संस्कार और वैदिक अध्ययन की प्रेरणा मिलने के कारण इन्होंने वेद, ज्योतिष और वास्तु के क्षेत्र में गहन अध्ययन एवं साधना की।
पंडित जी ने श्री कायावर्णेश्वर वेद विद्या पीठ, क्यासरा (डग), झालावाड़ से वेदों की शिक्षा प्राप्त की तथा आगे चलकर सांदीपनी प्रतिष्ठान, उज्जैन से ज्योतिष और वास्तु का विशेष अध्ययन किया। आज वे ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाने जाते हैं।
पंडित जी मां जगदंबा के अनन्य उपासक हैं। इनके आचार्यत्व में कई बड़े धार्मिक अनुष्ठान जैसे हजारों कुंडीय यज्ञ, मूर्ति प्रतिष्ठा, सहस्त्र चंडी पाठ एवं अन्य वैदिक अनुष्ठान सफलतापूर्वक संपन्न हुए हैं।
पंडित यशवंत व्यास जी वर्तमान में मां बगलामुखी मंदिर, नलखेड़ा (जिला आगर-मालवा, मध्य प्रदेश) में साधना और विशेष अनुष्ठान करते हैं। वे मां बगलामुखी साधना, विशेष अनुष्ठानों और वैदिक कर्मकांड के प्रसिद्ध साधक माने जाते हैं।
उन्हें मां बगलामुखी की साधना का 13+ वर्षों का विशेष अनुभव है और कुल मिलाकर 18+ वर्षों से वैदिक कर्मकांड एवं धार्मिक अनुष्ठानों का अनुभव है।
पंडित जी विभिन्न प्रकार के विशेष अनुष्ठान एवं साधनाएं सम्पन्न करवाते हैं, जैसे — पीताम्बरा साधना, माँ बगलामुखी हवन, लक्ष्मी पूजन (वैदिक विधि) तथा आरोग्य कामना हेतु चंडी पाठ।
इसके अतिरिक्त वे व्यापार वृद्धि, आर्थिक स्थिरता तथा जीवन की विभिन्न बाधाओं की शांति हेतु भी वैदिक अनुष्ठान करवाते हैं।
GALLERY



हमारा पूजा प्लेटफॉर्म इस तरह से काम करता है।
➞ पूजा बुक करने के बाद क्या होता है?
एक बार जब आप सफलतापूर्वक पूजा सेवा बुक कर लेते हैं, तो हमारी टीम विवरण की पुष्टि करने और आपकी किसी विशिष्ट आवश्यकता पर चर्चा करने के लिए आपसे आपके द्वारा दिए गए नंबर पर संपर्क करेगी। निर्धारित तिथि और समय पर, हमारे पंडीजी पूजा करेंगे और आपकी ओर आपके लिए दिव्य आशीर्वाद मांगेंगे।
➞ यदि मैं पूजा के लिए निर्धारित समय चूक गया तो क्या होगा?
यदि आप निर्दिष्ट समय पर उपस्थित होने में असमर्थ हैं, तो भी हमारे पंडितजी आपकी ओर से पूजा करेंगे व पूजा पश्यात आपको पूजा का रिकॉर्डेड लिंक प्रदान करेंगे।
➞ पूजा के दौरान आप मुझसे कैसे संवाद करेंगे?
पूजा के दौरान, हम व्हाट्सएप के माध्यम से लाइव स्ट्रीमिंग करते हैं, जिससे आप अपने स्थान पर आराम से बैठकर अनुष्ठान/पूजा देख सकते हैं।
इसके अतिरिक्त, हमारी टीम किसी भी प्रश्न का उत्तर देने या पूरी प्रक्रिया के दौरान अपडेट प्रदान करने के लिए फोन, व्हाट्सएप मैसेंजर, स्काइप, बोटिम या ज़ूम के माध्यम से उपलब्ध रहेगी।
हम जुड़ाव महसूस करने के महत्व को समझते हैं, और हम आपको सूचित और शामिल रखने का प्रयास करते हैं।
➞ पूजा के बाद परिणाम देखने में कितना समय लगता है?
पूजा के बाद वांछित परिणाम देखने के लिए आवश्यक समय पूजा की प्रकृति, दैवीय आशीर्वाद और व्यक्तिगत परिस्थितियों सहित विभिन्न कारकों पर निर्भर करता है। कुछ प्रभाव तुरंत प्रकट हो सकते हैं, जबकि अन्य में समय लग सकता है। परिणाम की प्रतीक्षा करते समय विश्वास और धैर्य रखना महत्वपूर्ण है।